काशीपुर के मझरा में पटा नाला। संवाद
काशीपुर। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने से आसपास के लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर-निगम से नाले की सफाई कराने की मांग की। मझरा रोड लक्ष्मीपुर पट्टी में नाले की सफाई काफी लंबे समय से नहीं हुई है। आसपास के लोग भी कूड़ा डाल रहे हैं। नाले में गदंगी जमा होने से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। वहीं नाले से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। लोग मुंह पर हाथ रखकर निकलने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी छोटी नालियों में सफाई करने आते हैं लेकिन इस बड़े नाले की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। नाला गदंगी से पटा पड़ा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने नगर-निगम के अधिकारियों को फोटो भेजकर नाले की सफाई कराने की मांग की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि मंझरा रोड पर नाला गंदगी से पटा होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही जेसीबी भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी। संवाद