काशीपुर एसडीएम से मुलाकात करते कालोनी वासी। स्रोत कालोनीवासी
- फोटो : पर्यटक सीजन के चलते वाहनों का दबाव बढ़नें के कारण काठगोदाम में लगा भयंकर जाम। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। संवाद
काशीपुर। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर कुंडेश्वरी के फौजी कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता कमलेश कुमार के नेतृत्व में काॅलोनी के लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में फौजी काॅलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। काॅलोनी के बराबर में बहने वाले नाले में कूड़ा एकत्र होने के कारण बरसात के समय पानी बढ़ जाता है। इससे काॅलोनी में जलभराव हो जाता है। काॅलोनी के लोगों को कई दिनों तक समस्या से जूझना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतें होती हैं। एसडीएम ने समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, तुलसी, राम सिंह, रतन सिंह, ईश्वरी देवी, हंसी, मीना देवी, लता देवी, मयंक जोशी, अंबा दत्त, शांति देवी आदि मौजूद रहे। संवाद