फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों गाड़ियों में लगी आग; दमकल विभाग ने पाया काबू

Fri, 27 Dec 2024 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

Accident: कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे सड़क पर गुजर रहे वाहन रुक गए। सूचना पर दमकल विभाग सिडकुल और हल्द्वानी से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दोनों गाड़ियों में सवार लोग नहीं मिले।
विज्ञापन
टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी रोड पर नैनीताल जिले की सीमा पर कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे सड़क पर गुजर रहे वाहन रुक गए। सूचना पर दमकल विभाग सिडकुल और हल्द्वानी से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार तीन लोगों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को दोनों वाहनों में सवार लोग नहीं मिले। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें