फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ठंड में बढ़ोतरी

विज्ञापन
रुद्रपुर की एक कालोनी में स्कूल बस की खुली हेड लाइट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड के साथ ही बुधवार को तराई में घना कोहरा छा गया। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। रुद्रपुर में दोपहर के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। सुबह तक तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह के समय हाईवे पर घने कोहरे के बीच गुजर रहे सभी वाहनों की हेड लाइट ऑन दिखी और वाहन भी रेंगते हुए चले। भूूरारानी मार्ग पर सुबह के समय कोहरे के बीच मवेशियों के आने से कुछ लोगों ने अपने वाहन थोड़ी देर के लिए रोक लिए। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। दिल्ली की बसें की एक से डेढ़ घंटा विलंब से पहुंचीं।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रातभर से सुबह तक तापमान के छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। बाद में न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने से ठंड थोड़ी कम हुई। बृहस्पतिवार सुबह भी जिले में इसी तरह कोहरा छाया रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें