फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर और जसपुर की चार राइस मिल निलंबित

Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलों को मिला धान क्रय लक्ष्य भी हुआ निरस्त
विज्ञापन

डमी के रूप में चल रही थी राइस मिलें
बाजपुर। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने डमी और फर्जी रूप से चल रहीं बाजपुर की तीन और जसपुर की एक राइस मिल का इम्पैनलमेंट निलंबित कर दिया है। जबकि इन मिलों को मिले लक्ष्य को निरस्त कर दिया है। खाद्य मंत्री की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के राइस मिल संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बाजपुर और जसपुर राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाजपुर क्षेत्र की धनलक्ष्मी सीड्स, महाबीर राइस मिल, एएमएस इंडस्ट्रीज और पंजाब राइस मिल जसपुर में भारी खामियां मिली थीं। एक मिल खंडहर के रूप में बंद मिली। अन्य मिल में जंग लगी मशीन थीं। इससे साफ जाहिर है कि मात्र धान क्रय करने के लिए डमी मिल का संचालन किया जा रहा था। खामियों को देखते हुए इन मिल को निलंबित कर दिया गया। बताया कि कच्चा आढ़ती कोड नंबर भी रद्द कर दिया गया है। आर्य ने कहा कि सरकार आम व्यक्ति के साथ खड़ी है। मानकों के विपरीत कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जागएी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें