जसपुर। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले से जुड़ी नीट-यूजी 2025 में मोहल्ला नत्था सिंह निवासी नकुल गहलोत ने सामान्य कैटेगरी की ऑल इंडिया में 498वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत के पुत्र हैं। सीएमएस ने बताया कि उनके पुत्र ने घर पर ही रहकर पढ़ाई की। नकुल की इस कामयाबी पर विधायक एएस चौहान, पूर्व विधायक डाॅ. एसएम सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, आईएमए अध्यक्ष डाॅ. एमपी सिंह, खड़क सिंह चौहान, नवीन अग्रवाल, सनी पधान, हरप्रीत सिंह हैप्पी आदि ने बधाई दी। संवाद