रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कोरोना लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों के साथ ही सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को जारी एडवाईजरी में सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी प्रदेशों के यात्रा इतिहास वाले मरीजों की गहन जांच के लिए कहा गया। बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर किसी प्रकार का भय मन में रखने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल में जांच कराने की अपील की है।