काशीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचेंगे। सूचना विभाग से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे स्टेडियम हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से कार से प्रस्थान कर 12 बजे होटल अनन्या जाएंगे। वहां सीएम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे स्टेडियम हेलिपैड पहुंचेंगे जहां से वह देहरादून के लिए खाना होंगे। इस कार्यक्रम में वह बुजुर्गों को सम्मानित भी करेंगे।