फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: सीएम धामी ने मेलाघाट रोड में ली चाय की चुस्कियां, कहा- लोकल फॉर वोकल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

Mon, 31 Aug 2026 09:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देने के लिए मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर एक स्थानीय डेरी पहुंचे और चाय-फैन का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
खटीमा में मेलाघाट रोड पर चाय पीते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देते हुए सोमवार को मेलाघाट रोड में पैदल चलकर मिलन डेरी पहुंचकर चाय पी। इससे उन्होंने छोटे व मझोले व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया।

फैन (बेकरी उत्पाद) के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए मुख्यमंत्री मेलाघाट मार्ग के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं,बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे,तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें