सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। इसके बाद सीएम ने हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में साथी केंद्र का उद्घाटन किया।