फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोहियाहेड में जनता से मिले सीएम, सुनीं समस्याएं

Fri, 26 Jun 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार शाम अपने दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड स्थित हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, काशीपुर मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, रामपाल सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, अमित पांडे, रंदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें