कैंप कार्यालय में खिलाड़ियों के साथ सीएम धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने खटीमा के उदीयमान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी संवाद किया। उन्हें निरंतर अभ्यास कर अपने खेल को निखारने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जनता की समस्या सुनकर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। संवाद