रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के 840 वर्चुअल लैब का देहरादून से वर्चुअल उद्घाटन किया। इसमें ऊधमसिंह नगर के 48 इंटर व हाईस्कूल शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा में अध्यापकों की कमी के पूरा करने और उन्हें ऑनलाइन शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराए जाने को लेकर इंटर कॉलेजों व हाईस्कूल में वर्चुअल लैब तैयार की जा रही है। जहां छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा अर्जित करते हैं। इसके लिए जिले के बाजपुर व गदरपुर विकास खंड में पांच-पांच, जसपुर में 13, काशीपुर छह, खटीमा आठ, रुद्रपुर में छह व सितारगंज में पांच विद्यालयों में वर्चुअल लैब बनकर तैयार हो गई थी। शनिवार को सीएम धामी ने सभी का एक साथ उद्घाटन किया। इस दौरान संबंधित विद्यालयों उद्घाटन समारोह का लैब के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। संवाद