फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सीएम धामी बोले- मानव-वन्यजीव संघर्ष का बढ़ना बेहद गंभीर, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके प्रयास जारी

Sat, 02 May 2026 01:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर मुद्दा मानते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और भविष्य में घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता को विश्वास हो चुका है कि डबल इंजन की सरकार ही विकास करा सकती है। देश में जिस राज्य में चुनाव हो रहे हैं वहां डबल इंजन की सरकारें ही बन रही हैं।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल और असम चुनाव से संबंधित सवाल के जवाब पर सीएम ने कहा कि आज डबल इंजन देश में विकास और सुशासन का पर्याय बन चुका है। केंद्र और राज्य दोनों ही मिलकर अच्छे तालमेल व एक-दूसरे की भावनाओं, आवश्यक्ताओं और जरूरतों को समझते हुए विकास को अंजाम देते हैं। इससे विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलती हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष का बढ़ना बेहद गंभीर मामला है। इसे सरकार गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों इसका प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें