फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल को सीएम ने दी बधाई

Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया से भेंट की। कालापुल, नगला तराई स्थित निजी आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने कपिल को बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के युवाओं की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्राप्त की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी कपिल अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे। कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स की पुरुष वर्ग 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें