फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फलक पर छाए रहे बादल, धरती पर उमस

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड में प्री मानसून पहुंच गया है लेकिन शनिवार को तराई में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से उमस की समस्या रही। गर्मी से परेशान लोग दिनभर बारिश की बाट जोहते दिखे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा न चलने से दिनभर उमस महसूस की गई। लोग दिनभर आसमान की ओर से देखकर बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि पंतनगर समय कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनमत तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में प्री मानसून पहुंच गया है। रविवार को जिले में 35 एमएम व सोमवार को 40 एमएम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद लोग भीषण गर्मी की समस्या से राहत मिलेगी।
खटीमा में बूंदाबांदी और काशीपुर में एक घंटा बारिश

खटीमा/काशीपुर। शनिवार को क्षेत्र में उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग बेहाल नजर आए जबकि आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के बाद उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। थारू राइंका के मौसम विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में उमस भरी गर्मी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, काशीपुर मेें शनिवार की सुबह लगभग एक घंटा हुआ रिमझिम बारिश से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि इस दौरान शहर में कही भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया वर्तमान में गन्ना, धान व सब्जी की फसल के लिए बारिश लाभदायक है। उन्होंने बताया अभी जमीन सूखी हुई है ऐसे में हल्की बारिश से किसी भी तरह से फसल को नुकसान की कोई संभावना नहीं है। लगातार कई दिनों तक भारी बारिश होने पर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें