काशीपुर। संदिग्ध मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। मुरादाबाद रोड स्थित आकांक्षा गार्डन शिव मंदिर के पास निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 25 अप्रैल को उनके मोबाइल पर आए मैसेज के लिंक पर क्लिक करने के बाद 29 अप्रैल से उनके बैंक खाते से कई किस्तों में कुल पांच लाख रुपये निकल गए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है। संवाद