फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पुरस्कार जनता को समर्पित, अब देश में प्रथम आने का लक्ष्य : बाली

Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए जाने और राष्ट्रपति से सम्मान मिलने पर नगर निगम सभागार में सम्मान समारोह हुआ। महापौर दीपक बाली ने सम्मान काशीपुर की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि अब उद्देश्य देश में प्रथम स्थान पर आने का है। उन्होंने कहा कि यह पहचान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन का परिणाम है। पुरस्कार पर्यावरण मित्रों, बच्चों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। कहा कि कुछ लोगों की आलोचना से वह परेशान नहीं है। शहर की जनता उनके साथ है। निगम के बारे में जो भी जवाब देने होंगे उसके लिए वह तैयार हैं। उन्होंने प्रतिवर्ष सामाजिक उत्तरदायित्व कोष से एक करोड़ रुपये की मदद की घोषणा करने वाले नैनी पेपर्स के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व महापौर उषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता और गुरविंदर सिंह चंडोक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें