फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर निगम ने सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर को हटाया

Fri, 28 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के आवास विकास में निर्माणाधीन सड़क और उसके किनारे पड़े जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर की खबर छपने के बाद नगर निगम हरकत में आया है। निगम की ओर से पहले जेसीबी लगाकर कूड़े के ढेर हटाए गए और बचे कूड़े को पर्यावरण मित्रों ने साफ कर दिया। अब निगम की ओर से सड़क का काम तीन से चार दिन में शुरू करने की बात कही जा रही है।
अमर उजाला की ओर से शहर की काॅलोनियों की हालत पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार के अंक में नाम आवास विकास पर विकास कोसों दूर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें जर्जर सड़क और जगह-जगह कूड़े के ढेर का जिक्र किया गया था। नगर निगम प्रशासन ने खबर का संज्ञान लिया और बृहस्पतिवार को निगम की जेसीबी और कूड़ागाड़ी ने मौके से कूड़ा हटाया। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि एक साल से डोर टू डोर कूड़े के टेंडर नहीं होने से दिक्कतें आई थी। लेकिन अब जगह-जगह कूड़े के ढेर हटवाए जा रहे हैं। बताया कि आवास विकास में सड़क किनारे कूड़ा हटाया गया है और तीन से चार दिन में सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

27आरडीपी 18पी: रुद्रपुर के आवास विकास में सड़क किनारे कूड़ा उठाती नगर निगम की जेसीबी 19पी: रुद्रपुर के आवास विकास में सड़क किनारे कूड़ा उठाता पर्यावरण मित्र
विज्ञापन


कूड़े से पट रही लेफ्टपाहा नहर, हो रहा कटाव

शांतिपुरी। ग्राम जवाहरनगर और शांतिपुरी के बीच से बहने वाली लेफ्ट पाहा कूड़े से पट रही है। नहर में कूड़ा बढ़ने से चोक हो रही है। उससे उठ रही दुर्गंध से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही नहर चोक होने से आसपास में कटाव भी हो रहा है। नहर में लालकुआं क्षेत्र से छोड़ा जाने वाला गंदे पानी के साथ में प्लास्टिक और अन्य कूड़ा भी नहर में बहकर आ रहा है। इससे क्षेत्र में नहर की गहराई कम हो गई है और इससे सटे किसानों के खेतों का हल्के हल्के कटाव हो रहा है। सिंचाई विभाग के जेई शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि लेफ्ट पाहा नहर पहले यूपी के रायबरेली खंड के अधीन थी और उसी डिवीजन से इसकी देखरेख होती थी। कुछ महीने पहले यह नहर उत्तराखंड सरकार के अधीन आ गई है। अब नहर का मुआयना कर इसकी सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें