फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसून से पहले सिंचाई नहरों की सफाई जरूरी

विज्ञापन
खटीमा में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से वार्ता करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
खटीमा। मानसून से पहले क्षेत्र की सिंचाई नहरों और उप नहरों की तलीझाड़ व सिल्ट की सफाई की मांग को लेकर भाजपाई शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश गिरी से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में सभी सिंचाई नहरों में सिल्ट भरी है। इसकी सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नंदना, गोसीकुआं से मुंडेली तक, टिगरी, अमाऊं, कंजाबाग, भूड़ महोलिया आदि क्षेत्रों में नहराें की सफाई होनी जरूरी है। यदि मानसून से पहले नहरों की सफाई नहीं हुई तो नगर क्षेत्र जलमग्न हो सकता है। वहां भाजपा जिला मंत्री किशोर जोशी, विमला बिष्ट, अनीता ज्याला, महेश राणा, प्रकाश शर्मा, बृज किशोर श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें