फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐठा एवं खकरा नाले के सफाई अभियान में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ऐंठा एवं खकरा नाले का सफाई अभियान तेजी से चल रहा है। पालिका के ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि कूड़ा ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की व्यवस्था सुचारु रहेगी तो चार दिन में नाले साफ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐंठा व खकरा नालों के साफ होने के बाद मुकरान नाला नगर की आबादी से बाहर का है वहां इतनी परेशानी नहीं है। इधर, पीलीभीत रोड सोहन सिंह पेट्रोल पंप से पीजी कॉलेज तक के मार्ग की दुर्दशा के संबंध में ईओ ने कहा कि इस पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने बताया कि इस मार्ग में भरने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए दो नाले शासन से स्वीकृत हुए है। इनका नगर पालिका से टेंडर भी हो चुके हैं। लोनिवि के एई डीएस जरमाल ने बताया कि इस मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके रखरखाव का दायित्व नगर पालिका का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें