सितारगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से उकरौली गांव में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व शिविर में तमाम मूलभूत समस्याएं उठीं। उनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास पंचायती राज, कृषि आदि विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। वहां भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, सीडीपीओ मंजूलता यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, जया जोशी, सुराज खां गुड्डू, रामकुमार आदि थे। संवाद