फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर हाथी का हमला, चार घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
घायल सुमन। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। किलपुरा रेंज के जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को आलावृद्धि निवासी गोमती देवी, भागीरथी देवी, जमुना देवी, भागा देवी, गोमती देवी, सुमन और ज्योति सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने किलपुरा रेंज के जंगल में जा रहीं थीं। महिलाएं जंगल के किनारे नाले के पास पहुंची ही थीं कि एक हाथी ने पीछे से महिलाओं पर हमला कर दिया। हाथी के अचानक हमला करने से महिलाओं में अफरातफरी मच गई। हाथी ने महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें अपनी सूंड़ से उठाकर फेंकने लगा।
महिलाओं के काफी देर तक शोर मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। हमले में भागा देवी (40), गोमती देवी (35), सुमन (18) और ज्योति (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणोें ने चारों घायल महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ. अमित बंसल ने बताया कि आभा देवी और गोमती देवी के पैर की हड्डियां टूट गई है। ज्योति की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन

तीनों महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। 15 नवंबर को भी किलपुरा के जंगल में हाथी ने हमला कर आलावृद्धि निवासी गीता चंद (40) को उठाकर पटक दिया था। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि जंगल में इस समय हाथियों के झुंड घूम रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

घायल आभा देवी। संवाद- फोटो : KHATIMA

घायल ज्योति। संवाद- फोटो : KHATIMA

घायल गोमती देवी। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें