खटीमा। आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने से भड़के खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीणों ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर आबादी क्षेत्र में लगाए जा रहे मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग की।
शुक्रवार को खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव का एक युवक अपने आबादी क्षेत्र से सटे खेत में मोबाइल टावर लगवाना चाह रहा है जिसकी प्रक्रिया जारी है। कहा कि मोबाइल टावर आबादी क्षेत्र में लगाए जाने से उसमें से निकलने वाली रेडिएशन से मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। मोबाइल टावर आबादी क्षेत्र में लगाना जनहित में नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि मना करने पर युवक ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मोबाइल टावर आबादी क्षेत्र में लगाने पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम ने चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि टावर लगाने की अनुमति सक्षम अधिकारी से प्राप्त न हो तो अग्रिम आदेशों तक कार्य को रुकवाया जाए। वहां आशीष राणा, सुरेश सिंह, रमेश सिंह, किशोर राणा, राजेश सिंह, कमला, भावना, सूरज सिंह, उमेद सिंह, दीपा, सुरेंद्र सामंत, मुनेश सिंह, सुनील सिंह, प्रवेश कुमार आदि थे।