फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही ग्रामीण के खेत में पानी निकासी को लेकर चार ह्यूम पाइप डालने से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्य रुकवाया

विज्ञापन
खटीमा में निर्माणाधीन बाईपास में डाले जा रहे ह्यूम पाइपों के विरोध में प्रदर्शन करते बिगराबाग क? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। पहेनिया लोहियापुल से कुटरी चकरपुर आठ किमी बाईपास निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति है। एक ही ग्रामीण के खेत में चार ह्यूम पाइप डालने से उपजे आक्रोश को शांत करने के लिए प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचीं तहसीलदार शुभांगिनी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। तहसीलदार का घेराव कर ग्रामीणों ने बताया कि राज किशोर के खेत में पहले से ही बाईपास से रुके पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डाला गया है।
इसके बाद भी एनएचएआई एवं प्रशासन की स्वीकृति पर राज किशोर के खेत में 20 फीट में एक साथ तीन ह्यूम पाइप और डाले जा रहे हैं। पीड़ित किसान राज किशोर का आरोप है कि उसके खेत में एक ह्यूम पाइप से चार से पांच फीट पानी भर गया है। फसल बर्बाद होने के साथ ही भू-कटाव भी होने लगा है। इसके बाद भी 20 फीट बाईपास खोद कर खेत की तरफ तीन ह्यूम पाइप और डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माधवी देवी एवं उम्मेद सिंह मौनी ने बताया कि एक ही किसान के खेत में चार ह्यूम पाइप डालकर पानी का निकास मार्ग बनाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधान मौनी ने कहा कि उनकी ओर से एनएचआई के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुझाव दिया कि श्रीपुर विचवा रोड से नदन्ना नाले तक बरसाती पानी की निकासी के लिए 50 मीटर की दूरी पर कई ह्यूम पाइप डाल दिए जाएं।
इसका कोई विरोध नहीं करेगा और पानी की निकासी भी आसानी से होगी। बाईपास मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डालने का मंगलवार से विरोध चल रहा है।
वहां राजकिशोर, पूर्व बीडीसी कृपाल सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य भागीरथी राणा, दीपा देवी, अनुराधा देवी, सुनील सिंह, हरीशा देवी, शिवरात्रि देवी, विनीता राणा, वीरवती, लतामंगेश, ममता राणा, साधना देवी, राजकुमारी, आशा रानी देवी, सोमवती, पूजा देवी, मीरावती आदि थे।
विवाद के समाधान के लिए बैठक आज
खटीमा। बाईपास निर्माण में बरसाती पानी की निकासी के लिए डाले जा रहे ह्यूम पाइप के विरोध के चलते शुक्रवार 26 अगस्त को एक संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इसमें किसानों, जनप्रतिनिधियों और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में आम सहमति से समाधान का मार्ग निकाला जाएगा। शुभांगिनी, तहसीलदार खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें