फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टरबाइन खराब होने से नादेही चीनी मिल में उत्पादन हुआ बंद

विज्ञापन
जसपुर स्थित नादेही चीनी मिल में भाकियू सदस्यों को जानकारी देते चीनी मिल के मुख्य अभियंता अभिषेक ? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल की बिजली उत्पादन करने वाली टरबाइन में तकनीकी कमी आ जाने से गन्ने की पेराई एवं चीनी का उत्पादन बंद हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने चीनी मिल पहुंच कर चीनी मिल के मुख्य अभियंता से वार्ता कर मिल के चलने की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को चीनी मिल पहुंचे भाकियू सदस्यों को मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह को मिल हाउस की टरबाइन का अल्टरनेटर खराब हो जाने के कारण बिजली उत्पादन बंद हो गया था। इस कारण मशीनें जाम हो गई थीं। गन्ने की पेराई और चीनी उत्पादन ठप हो गया था। किसानों से मिल को अगली सूचना तक गन्ने की आपूर्ति बंद करने का अनुरोध कर दिया गया था।
टरबाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शाम को छह बजे तक टरबाइन बिजली उत्पादन शुरू कर देगी। गन्ने की पेराई और चीनी उत्पादन शुरू हो जाएगा। वहां भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, अमन प्रीत सिंह, जगजीत सिंह, चौधरी किशन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें