काशीपुर एलआईसी दफ्तर में आंदोलन के चौथे चरण में आराम करते अभिकर्ता। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एलआईसी एजेंट यूनियन के आंदोलन के चौथे चरण में मंगलवार को अभिकर्ता विश्राम दिवस के रूप में एलआईसी कार्यालय में पहुंचें लेकिन कामकाज ठप रहा।
एलआईसी कार्यालय के बाहर कई अभिकर्ता यूनियन अध्यक्ष सर्वेश शर्मा शशी के नेतृत्व में जमे रहे। दफ्तर में चौथे चरण में भी कोई कार्य नहीं हुआ। एलआईसी एजेंट यूनियन पिछले एक सितंबर से 30 नवंबर तक का आंदोलन कर रही है। एजेंट यूनियन की मुख्य मांगें हैं कि बीमा कराने वालों का बोनस बढ़ाएं, अपने बीमा पर व्यक्ति जो लोन लेता है उस पर ब्याज दर कम करें, हर बार केवाईसी की मांग न करें, बीमा पॉलिसी से जीएसटी हटाएं, अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी व ग्रुप इंश्योरेंस बढ़ाएं, अभिकर्ताओं का समूह इलाज व पेंशन योजना शुरू करें, अभिकर्ताओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए ऋण सुविधा दें। इस दौरान राजकुमार भट्ट, दीपक अरोरा, सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अमित अरोरा, विजय ठाकुर, सुनित चौहान, लखेंद्र बख्शी, राजेश कुमार, नरेंद्र दत्त कंडवाल, अनिल नैलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद