फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए तुड़वा दी पुलिया, सड़क संकरी होने से यातायात बाधित

विज्ञापन
टांडा उज्जैन में पानी की निकासी के लिए तुड़वाई गईं स्लेबें। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। टांडा तिराहे से चीनी मिल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया से किसी ने दो स्लैबें हटा दीं जिससे सड़क संकरी हो गई। इससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) ने पीडब्ल्यूडी के ईई से क्षतिग्रस्त की गई पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। विभाग के ईई ने वर्कआर्डर तैयार कराकर जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

काशीपुर के टांडा उज्जैन तिराहे पर शिवमंदिर है। वहां चीनी मिल को जाने वाले रास्ते पर सड़क के नीचे पुलिया बनी हुई है। पुलिया की सफाई न हो पाने के कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। पुलिया के पास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नगर निगम के एक पार्षद ने निगम से सफाई कर्मियों को बुलाया लेकिन कई प्रयासों के बावजूद पुलिया से पानी की निकासी नहीं हो सकी। गंदा पानी मंदिर परिसर में घुसने लगा। वार्ड वासियों के बुलाने पर पहुंचे नगर निगम के एक पार्षद ने पुलिया की दो स्लैबें तुड़वा दीं।
नाला खुलने से पानी की निकासी तो हो गई लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में स्कूली वाहन फंसने से बच्चों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद मनोज बाली का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में देरी से आया है। उन्होंने निगम प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। केडीएफ ने पीडब्ल्यूडी के ईई अरुण कुमार को अवगत कराया। ईई अरुण कुमार ने कहा कि पुलिया पर स्लैबें डालने से कई दिनों तक सड़क पर यातायात बाधित रखना पड़ सकता है। इसके लिए आरओबी का काम कर रही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता की गई है। उनकी ओर से तैयार स्लैबे उपलब्ध कराने पर पुलिया की मरम्मत कर दी जाएगी। फिलहाल ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए मौके पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें