फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर पटवारी का एक माह का वेतन रोका

विज्ञापन
बाजपुर तहसील दफ्तर का निरीक्षण करते एडीएम ललित मोहन मिश्र। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एडीएम ललित मोहन मिश्र ने तहसील और एसडीएम दफ्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एक पटवारी का एक माह का वेतन रोकने, चार संग्रह अमीन समेत पांच कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एडीएम के पहुंचते ही तहसील में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम एडीएम ललित मोहन मिश्र तहसील दफ्तर पहुंचे। उन्होेंने अभिलेख, रजिस्टार कानूनगो, संग्रह अमीन कक्ष, नायब नाजिर, निर्वाचन कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने सहित विभिन्न खामियां मिलीं। एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी।
एडीएम ने बताया कि सीएम पोर्टल की शिकायतों की निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पटवारी राजेश कुमार का एक माह का वेतन रोकने, किसानों से आधार कार्ड सहित रसीद रिसीव नहीं लेने सहित अन्य खामियां मिलने पर संग्रह अमीन दिवेश कुमार, प्रकाश जोशी, प्रकाश अधिकारी, खुर्शीद अहमद और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ऑपरेटर रीता शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पत्रावलियों का निस्तारण समय पर नहीं करने पर राजस्व सहायक जगदीश, रजिस्टार कानूनगो चंद्रपाल को कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने दाखिल खारिज, सीएम पोर्टल की शिकायतों सहित अन्य लंबित मामलों को जल्द निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 10,000 खाते में 8830 खाते ही अपडेट हुए हैं जिन्हें दो दिन के भीतर पूर्ण करने को कहा है। एडीएम ने हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बाढ़ से जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए लेवड़ा नदी की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एसडीएम आरसी तिवारी, तहसीलदार यूसुफ अली, कानूनगों धन सिंह, नायब नाजिर मोहम्मद उमर, आरके चंद्रपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें