फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने की मांग की

विज्ञापन
जसपुर में पंचायत को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मासिक पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने और एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में आयोजित पंचायत में भाकियू सदस्यों ने किसानों के ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त करने, घरेलू बिजली 50 पैसे प्रति यूनिट करने, पर्वतीय क्षेत्र में चकबंदी किए जाने की मांग की। किसानों की फसलों के उत्पादन को बेचने के लिए मंडी तक ट्रांसपोर्ट का खर्च सरकार की ओर से देने के लिए कहा। बैठक में वक्ताओं ने जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए जंगल की तारबाड़ करने, फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा निर्धारित समय पर दिए जाने की मांग की। वाहनों की चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मियों का अत्याचार बंद करने और चालान की राशि मात्र सौ रुपये से दो सौ रुपये करने की मांग की।
किसानों ने वर्ग चार की भूमि का विनियमितीकरण करने, एक व्यक्ति एक पेंशन का नियम लागू करने, नादेही चीनी मिल का पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करने के लिए कहा। प्रदेश में किसानों की आय नहीं बढ़ी है इसलिए विधायकों का वेतन भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव तथा दिया गया वेतन भत्ता वापस लिए जाने, एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि एक नवंबर को भारतीय किसान यूनियन के सदस्य प्रदेश भर में अपनी मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने किया। वहां धर्म सिंह, बलदेव सिंह, देवेंद्र चौहान, बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, रक्षपाल सिंह, गुरुदेव सिंह, लखविंदर सिंह, दीदार सिंह, अमनप्रीत सिंह, रंगा सिंह, चौधरी किशन सिंह, शेर सिंह, जसवीर सिंह, हरदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें