फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम दुर्गापुर किलावली स्थित भाई हिम्मतपुर गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष मनाया जाने वाला जोड़ मेला प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को गुरुद्वारा में अरदास आदि आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में पंज प्यारे की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं आगे-आगे रास्तों को साफ करती चल रहीं थीं। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल सजाए गए थे जहां श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जोड़ मेले में हर साल विभिन्न शहरों व विदेशों से श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं लेकिन मेला आयोजन को लेकर दो पक्षों में मतभेद होने के कारण प्रशासन द्वारा गठित की गई मेला आयोजन समिति की निगरानी में यह आयोजन कराया। निगरानी के लिए तहसीलदार पंकज चंदोला विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, मंजीत सिंह, कुंडा थाना प्रभारी विक्रम राठौर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें