घोषणा के बाद भी पेंशन से वंचित चल रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का धरना जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल का घेराव किया और शासनादेश के बाद भी पेंशन खाते में नहीं आने की शिकायत की। तहसील परिसर पर धरने पर बैठे चिंहित राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। धरने पर बैठे आंदोलनकारी चिंहीकरण प्रक्रिया से वंचित रहे 253 आंदोलनकारियों को लेकर आक्रोशित हैं। पेंशन से वंचित चिंहित राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम शुक्ला को घेरा और सरकार को स्थिति से अवगत कराने की मांग की। इस अवसर पर कैलाश जोशी, शिव शंकर भाटिया, भूपेंद्र खोलिया, नवीन चंद, रमेश कोठारी, कौशल्या वाफिला, कलावती, गीता कांडपाल, जया बिष्ट, शंाति देवी आदि थे।