पंतनगर। मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग के तहत संचालित नर्सरी स्कूल और कोपल डे-केयर में बाल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलका गोयल ने कहा कि बच्चों ने खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियों एवं रंगारंग कार्यक्रमों में आनंद लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों को पुरस्कार दिए गए। वहां विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति वत्स, डॉ. अर्चना कुशवाहा, डॉ. अनिता रानी आदि मौजूद रहीं। संवाद