रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण अप्रैल से शिक्षा सत्र ऑनलाइन चल रहा है, लेकिन प्राथमिक शिक्षा में प्रति वर्ष कक्षा एक में होने वाले बच्चों के नए प्रवेश का सटीक आंकड़ा शिक्षा विभाग के पास नहीं है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की मदद ली है। सीईओ ने ब्लॉक स्तर पर सभी बीईओ व उप शिक्षा अधिकरियों से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की संख्या उपलब्ध कराने को कहा है। पूर्ण रूप से व्यावसायिक बन चुके निजी स्कूलों को चुनौती देने के लिए सरकारी विद्यालयों में छात्र-संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। लॉकडाउन के कारण शिक्षा विभाग ने पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के अभिभावकों से व्हाट्स एप ग्रुप व अन्य माध्यमों से दस्तावेज मंगवाए जा रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण प्रवेश प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अब जिले के सभी 2387 आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच व छह वर्ष के बच्चों का विवरण मांग रहा है। सीईओ रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि सभी बीईओ व उप शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की सूची मांगी गई है, ताकि इन बच्चों का पहली कक्षा में प्रवेश कराया जाए। -- जिले में आंगनबाड़ी केंद्र -- ब्लॉक - आंगनबाड़ी केंद्र -- रुद्रपुर - 526 सितारगंज - 352 काशीपुर- 321 गदरपुर - 311 खटीमा - 301 जसपुर - 288 बाजपुर -288