फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केपीएस उत्सव में 35 स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के एक विद्यालय में आयोजित केपीएस उत्सव में काशीपुर व आसपास के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय उत्सव में आउटडोर-इनडोर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का आधार हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया पहल तथा मुख्यमंत्री धामी सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें