फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री धामी ने कृतिका को फोन पर दी बधाई

Wed, 14 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में कृतिका का मिठाई ​खिलाकर बधाई देते विधायक ​शिव अरोरा।
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीबीएसई के घोषित नतीजों में बारहवीं की छात्रा कृतिका मदान के टॉपर होने पर उनको बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा है। विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी सुशील गाबा सहित बड़ी संख्या में लोग सिविललाइंस में अनिल मदान के घर पहुंचे। उन्होंने उनकी बेटी कृतिका के साथ पूरे परिवार को बधाई दी। विधायक ने अपने फोन से कृतिका की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कराई। मुख्यमंत्री ने कृतिका को उनकी सफलता पर बधाई दी। कहा कि बेटियां ने परिजनों का नाम रोशन किया है। उन्हाेंने सफलता पर कृतिका को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां पर सोहन लाल मदान, मनोज मदान, गुरमीत सिंह, मनोज छबड़ा, राजेश पप्पल, रोहित मदान, मन्नी गुंबर, किशन लाल नारंग सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें