फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो हजार के लिए डोला ईमान, रिश्वत लेती धरी गई मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 05 May 2025 04:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेने पर मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिश्वत लेते गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेने पर मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश निवासी वार्ड 6 शिशु मंदिर के पास को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। कमलेश ने एक छात्रा से नंदा गोरा योजना में मिलने वाली धनराशि के फार्म में लगने वाले प्रमाण पत्र की एवज में धनराशि मांगी थी। इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। इस पर टीम ने मंगलवार को कमलेश को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें