फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित स्थान पर ही होगी छठ पूजा

विज्ञापन
काशीपुर छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा स्थल के विवाद को सुलझा दिया है। पुराने स्थान पर टेंट लगाकर छठ पूजा के निर्देश पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
विज्ञापन

दिनेश प्रसाद के साथ कुछ लोग मोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने चैती मेला मैदान में महादेव नहर के किनारे छठ पूजा का आयोजन करते हैं लेकिन पंडाओं ने नहर किनारे तार-बाड़ कर दी। शिकायत पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली के साथ बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंडा परिवार के सदस्यों और दिनेश प्रसाद से कई लोगों की मौजूदगी में बात की। उन्होंने पूजा आयोजकों के टेंट वाले स्थान के सामने से तार-बाड़ हटाने का निर्देश पंडा परिवार को दिया। उन्होंने आयोजकों से स्थायी निर्माण न करने, फूलों को सुरक्षित रखते हुए टेंट लगाने और टेंट तक रास्ता बनाने का निर्देश दिया।
मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने छठ पूजा रोकने के लिए तार-बाड़ नहीं की है जबकि पूजा के लिए मैदान में फूल उगाए हैं। इन फूलों की सुरक्षा के लिए नहर किनारे तार लगाया है। हालांकि चैती मैदान में मेला लगाने संबंधी पंडा परिवार और प्रशासन का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें