खटीमा। यूपी सीमा पर हल्दी घेरा से खटीमा के बीच प्राइवेट वाहनों द्वारा 12 किमी का किराया प्रति सवारी 15 रुपये के बजाय 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व उचित किराए को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।
कोरोना महामारी के चलते लॉक डॉउन में यूपी सीमा घेरा देवहा पुल सीमा पर पुलिस बल तैनात है। आरोप है कि वर्तमान में ग्राम हल्दी घेरा सीमा से खटीमा के लिये सवारी प्रवासियों व स्थानीय लोगों की मजबूरी का फायदा उठा अधिक किराया वसूला जा रहा है। ग्रामीण हीरा लाल, नफीस अहमद, शाहिद ने बताया कि खटीमा का किराया 50 रुपये प्रति सवारी लिया जा रहा है। इस पर और अधिक सवारी भी बिठाई जा रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट ने बताया कि अभी किसी भी सवारी ने शिकायत नहीं की है, शिकायत पर परिवाहन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा कार्रवाई की जाएगी।