फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ढाई किलो चरस के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
चंपावत के देवीधुरा में एएनटीएफ की ​गिरफ्त मे तस्कर।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पाटी/रुद्रपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पाटी पुलिस ने नैनीताल जिले में ओखलकांडा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू को चरस तस्करी में गिरफ्तार किया है। उसके पास दो किलो 479 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसे अंतरराज्यीय तस्कर बता रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ कार्यालय रुद्रपुर में रविवार को सीओ सुमित कुमार ने बताया कि एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा से थाना खनस्यू, जिला नैनीताल के ग्राम सुरंग निवासी राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू को पकड़ा। राजेंद्र ने बताया कि वह तीन साल से चरस तस्करी कर रहा है। वह उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली तक चरस बेच चुका है। वह अपने ससुराल देवीधुरा में भांग की खेती करता है। वह चरस मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। राजेंद्र पहले सुरंग का क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। सीओ ने बताया कि एएनटीएफ ने इस साल 27 किलो से अधिक चरस के साथ छह अभियुक्त, करीब आठ किलो अफीम के साथ चार अभियुक्त और करीब सवा किलो स्मैक के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पाटी के थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में रुद्रपुर एसटीएफ के उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, जगवीर शरण, इसरार अहमद, वीरेंद्र चंद्र आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें