फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस का रूट बदलने पर कोतवाली घेरी

Mon, 07 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
घेराव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव महेशपुरा में मस्जिद वाले रास्ते से जुलूस निकालने और भड़काऊ नारे लगाने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा कर कोतवाल ओपी शर्मा का घेराव कर तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन


उसके बाद एसडीएम तीरथपाल सिंह को भी तहरीर की प्रति सौंपी। तनाव होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसडीएम ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

आरोप है कि सोमवार शाम सवा चार बजे गांव महेशपुरा निवासी एक कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में लोगों ने मस्जिद वाले रास्ते से जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी की। जिससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान नजाकत अली, बीडीसी सदस्य पति जाकिर, कांग्रेसी नेता फुरकान ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर कोतवाल शर्मा का घेराव किया। 

कोतवाल ने कहा कि गांव माहौल खराब करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। जांच में पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जायेगी। वहां रहमत अली, मो. कदीम, मो. यासीन, तालिब, जमील अहमद, अहमद अली, मो. रफी, नजरुद्दीन, जाकिर, रिजवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें