- विम सिटी में बैठकी होली में महिलाओं ने किया नृत्य, सृजन पुस्तकालय में भी बैठकी होली का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। चंदा छुप मत जाना, आज श्याम संग होली खेलुंगी...जल कैसे भरु..यमुना गहरी आदि होली गीतों में विम सिटी में महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
शनिवार शाम क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से सृजन पुस्तकालय में हुई बैठकी होली में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। वीरेंद्र जोशी ने ठेठ कुमाऊंनी तर्ज पर सिद्धि विनायक की स्तुति की। शक्ति गहतोड़ी ने देश राग में रंग मनाऊं होली गाकर समा बांध दिया। हिमांद्री शेखर ने बंगाल का सुमधुर स्पर्श के लिए कृष्णा राधा के प्रेम को व्यक्त किया। तबले पर विनय, हारमोनियम पर भुवन भट्ट संगत दी। कार्यक्रम में उषा टम्टा, हरीश दनाई, डॉ. शुभम संदेश, भारत भूषण चुघ डॉ. हरिओम आर्य, नवीन चिलाना, चंद्रकला राय आदि थे। इधर, विम सिटी में महेश कांडपाल के निवास में आयोजित बैठकी होली में नीलम कांडपाल, दीपा मटेला, विनीता पांडे, सुनीता पांडे, अंशु सक्सेना, भगवती मेहरा, अंशुल मिश्रा आदि थे।