फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानकों को ताक पर रखने वाले 12 डंपर सीज 25 का चालान

Wed, 15 May 2024 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में सीज किया डंपर।
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग बिना मानकों के संचालित होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त हो गया है। विभागीय टीम ने छापा मारकर 12 डंपर सीज करते हुए 25 डंपरों का चालान किया है। भविष्य में पकड़ने जाने पर लाइसेंस निरस्त की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात परिवहन विभाग की टीम ने जसपुर, बाजपुर, काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले 12 डंपर सीज किए गए। साथ ही 25 डंपरों के 10-10 हजार के चालान किए। एआरटीओ प्रशासन विमल पांडेय ने बताया कि नंबर प्लेट को मिट्टी आदि लगाकर छुपाने वाले डंपरों चालकों के खिलाफ कार्रवाई गई। ऐसी स्थिति में दुर्घटना आदि को अंजाम देकर डंपर चालक फरार हो जाते हैं। इसके चलते ऐसे वाहन को पकड़ना काफी मुश्किल होता है।
एआरटीओ जितेंद्र चंद ने बताया कि डंपर स्वामियों की बैठक लेकर मानकों का पालन करने को लेकर समझाया जा चुका है। नहीं मानने पर चालान भी किए गए लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। सीज की कार्रवाई कर भविष्य में दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। टीम में परिवहन कर अधिकारी अभिलाष गैरोला, परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र, जितेंद्र बहादुर चंद, गिरीश सती, मुख्तार अली, शंकर पुंडीर, विकास अधिकारी, मनोज कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें