फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों के लिए रोडवेज डिपो में पहुंचे 17 फेसगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों से प्रवासियों को लाने ले जाने वाले कर्मचारियों के लिए विभाग ने कोई खास सुरक्षा व्यवस्था नही की थी, जिसको लेकर कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा बना हुआ था। कर्मचारी लगातार सुरक्षा किट की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकांश डिपो में कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नही की है। रोडवेज डिपो में शनिवार को आरएम कार्यालय से 17 फेसगार्ड पहुंच गए है। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक आरसी पांडे ने बताया चालक, परिचालक को संक्रमण से बचाने के लिए 16 बसो में पन्नी लगाकर पार्टीशन करा दिया गया है। आरएम कार्यालय से 17 फेसगार्ड चालको के लिए पहुंच गए है। काठगोदाम से परिचालकों के लिए भी शीघ्र ही फेसगार्ड पहुंच जाएंगे। शाम को 12 बसे प्रवासियों को लेने के लिए दिल्ली भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें