प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में 124 माध्यमिक विद्यालयों में चौक डाउन हड़ताल रही। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के कारण विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं हो पाया। जिले में राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में जीआईसी बागवाला में शिक्षकों ने धरना देकर प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।