खटीमा के जनजाति आईटीआई में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण करते अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजे?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने क्षेत्र के जनजाति आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन छात्रावास में प्रयुक्त घटिया रेत एवं ईट पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण इकाई को लताड़ा। कुमार ने निर्माण सामग्री का नमूना सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर की खराबी, लैब में प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल अव्यवस्था संबंधी जानकारियां दी। वहां पर आईटीआई के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार सोलंकी, आश्रम पद्घति स्कूल प्रधानाचार्य राम दत्त जोशी, निजी सचिव पीसी जोशी आदि थे।