काशीपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शनिवार को महुआखेड़ा गंज मोहल्ला गंज वार्ड नंबर पांच स्थित एक गार्डन के सामने पशु प्रदर्शनी संपन्न हुई। इस दौरान पशुओं का वर्गीकरण कर प्रतियोगिताएं हुईं। ग्राम कटैया निवासी चैन सिंह की गाय ने सर्वश्रेष्ठ पशु चैंपियन पुरस्कार हासिल किया। वहां पर नगर पालिका चेयरमैन रिजवान अहमद, हरदेव सिंह, अर्जुन कश्यप, डॉ. मुकेश दुम्का, डॉ. प्रकाश वैष्णव, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।