खटीमा रेलवे स्टेशन पर रुकी त्रिवेणी एक्सप्रेस।-संवाद
रुद्रपुर। टनकपुर से खटीमा होते हुए यूपी की ओर जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच में किसी यात्री ने रविवार सुबह चेन खींच दी। इस कारण ट्रेन को कुछ देर के लिए खटीमा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि ट्रेन के चलते ही किसी यात्री ने चेन खींच ली थी, जिसकी वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा। स्टेशन पर ट्रेन पांच-छह मिनट से अधिक देर तक नहीं रुकी।
रास्ते में बस हुई ब्रेकडाउन
काशीपुर। रोडवेज डिपो की बस (यूके07पीए4261) शुक्रवार रात दिल्ली से काशीपुर-रामनगर वापस आते समय गढ़ के पास ब्रेकडाउन हो गई। इस दौरान बस में सवार 25 से 30 सवारियों कसो दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र नितवाल ने बताया कि बस का डीजल पाइप फटने से बस खराब हो गई थी। बाद में बस को ठीक करा कर डिपो ले आया गया था।