बाजपुर में डा. लोहिया की पुण्य तिथि पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
डबाजपुर। सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव के आवास पर सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ. लोहिया को समाजवाद का जनक बताया। कहा कि हम सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस मौके पर दलजीत सिंह गौराया, अवतार सिंह, राजेंद्र सब्बरवाल, राहुल यादव, विशाल, अमित, सुरेंद्र राणा, शाकिर रजा, चंद्र प्रकाश, टोनी पठान आदि थे।