फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: सीसीटीवी कैमरे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट से बाघ की आवाजाही जानने के लिए उत्तराखंड के सुरई रेंज की जंगल सीमा पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। यूपी की महौफ सीमा से लगे सुरई रेंज में बाघों की आवाजाही रहती हैं।
विज्ञापन

सुरई रेंज में लगातार हो रहे बाघों के हमलों के मद्देनजर पर वन विभाग ने चौकसी बढ़ाने के साथ गश्त तेज कर दी है। वन कर्मी जंगलों के मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही वन विभाग सीसीटीवी कैमरों से भी बाघों की गतिविधि पर नजर रख रहा है। सुरई रेंज से यूपी के महौफ जंगल से लगी सीमा बग्घा.56 और सुरई 47 क्षेत्र में छह सीसीटीवी लगाए गए हैं।
वन विभाग यूपी के महौफ के ककरा 15 से बाघों के कुनबे की आवाजाही पर नजर रखना चाहता है। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि महौफ से कभी कभार सुरई क्षेत्र में आने वाले बाघों की लोकेशन क्या रहती हैंए यूपी रिजर्व फॉरेस्ट से आने वाले बाघ कहां तक आते है और किस तरफ जाते है इसकी जानकारी कैमरों से मिलेगी। रेंजर ने जंगल से लगे ग्रामों के लोगों से जंगल में आवाजाही के प्रति सचेत रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें